23 जून 2014 - 14:42
इस्राईली फ़ौज के क्रैकडाउन में पश्चिमी किनारे से 113 फ़िलिस्तीनी गिरफ़्तार।

अत्याचारी ज़ायोनी सरकार नें पश्चिमी किनारे से 113 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर के अनजान जगह पर भेज दिया है।

अत्याचारी ज़ायोनी सरकार नें पश्चिमी किनारे से 113 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर के अनजान जगह पर भेज दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के क़ब्ज़े वाले पश्चिमी किनारे पर पिछले सप्ताह लापता होने वाले तीन जायोनियों की खोज में असफल होने के बाद इस्राईली फ़ौज नें फ़िलिस्तीनी नागरिकों की गिरफ़्तारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार और रविवार के दिन जॉर्डन के विभिन्न शहरों में तलाशी की कार्यवाही में कम से कम 113 फ़िलिस्तीनियों को हिरासत में लिये जाने के बाद अनजान जगह पर भेज दिया है।
मानवाधिकार के संगठनों, प्रत्यक्षदर्शियों और मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार ज़्यादातर गिरफ़्तारियां क़ब्ज़े वाले अल ख़लील शहर और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में हुई हैं।
मानवाधिकार के संगठन की तरफ़ से जारी एक बयान में बताया गया है कि शनिवार की रात से रविवार की शाम तक इस्राईली फ़ौज के सर्च आप्रेशन में कम से कम 170 फ़िलिस्तीनियों को हिरासत में लिया जा चुका है। बयान में कहा गया है कि सबसे ज़्यादा गिरफ़्तारियां पश्चिमी किनारे के अल क़लील शहर से की गई जहाँ कम से कम 46 लोगों को हिरासत में लिया गया।
बयान में कहा गया कि पश्चिमी किनारे के दूसरे शहरों में भी क्रैक डाउन और घर घर तलाशी का सिलसिला जारी है।
मानवाधिकार संगठनों नें फ़िलिस्तीनी नागरिकों के ख़िलाफ़ जारी ज़ायोनी फ़ौज के अंधे क्रैक डाउन की कड़े शब्दों आलोचना करते हुए इसे मानवीय अधिकारों का खुला हुआ उल्लंघन बताया है।

टैग्स